Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: CM भगवंत मान ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, बोले- अगली पीढ़ी को ज्ञान और संसाधनों से बनाएंगे सशक्त

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 06:09 PM (IST)

    Punjab News स्वतंत्रता दिवस 2024 (Independence Day 2024) के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। कर्नैल सिंह ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान ने डिलिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। (जागरण फोटो)
    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान ने डिलिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस पर इसरू गांव को CM मान का तोहफा
    2. सीएम ने डिलिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
    3. लाइब्रेरी के उद्घाटन से इसरू में खुशी का माहौल

    जागरण संवाददाता, खन्ना। आज 15 अगस्त पर देश के साथ-साथ पूरा प्रदेश भी आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। आजादी की 78वीं सालगिरह पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खन्ना के इसरू गांव के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है और उनके इस तोहफे से गांव के लोग काफी ज्यादा खुश हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां डिलिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है।

    इसरू गांव को सीएम मान का तोहफा

    इसरू गांव के लोग आज स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ कर्नैल सिंह इसरू का शहादत दिवस भी मना रहे हैं। इस

    अवसर पर सीएम मान ने इसरू गांव के लोगों को उपहार देते हुए यहां डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: खन्ना में शिवलिंग तोड़ने पर हिंदू संगठनों में रोष, लोगों ने हाईवे पर दिया धरना; पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी

    इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य पंजाब में अगली पीढ़ी को ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाना है। इस डिटिटल लाइब्रेरी में काफी सुविधाएं हैं जिससे छात्र-छात्राएं यहां बैठकर आराम से पढ़ाई कर सकते हैं।

    लोगों में खुशी का माहौल

    डिलिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान बच्चों के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आएं, इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

    इस डिलिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद से छात्र-छात्राएं यहां पढ़ते हुए भी नजर आएं। वहीं, सीएम के इस तोहफे से इसरू गांव के लोगों खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Independence Day: 'आजादी लेने के लिए पंजाब ने भारी कीमत अदा की है' स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोले CM भगवंत मान