Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: सीएम भगवंत मान लुधियाना में आज निकालेंगे रोड शो; आचार संहिता के बाद पहला चुनावी कार्यक्रम

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:08 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Mann Road Show Today) आज लुधियाना में रोड शो निकालेंगे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार किसी ...और पढ़ें

    Punjab News: सीएम भगवंत मान आज निकालेंगे रोड शो। फाइल फोटो
    Punjab News: सीएम भगवंत मान आज निकालेंगे रोड शो। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के मतदाताओं को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को रोड शो निकालेंगे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार किसी चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लुधियाना पहुंच रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के समर्थन में हैबोवाल स्थित गुरुद्वारा भूरीवाला से उनका रोड शो शुरू होगा और हैबोवाल थाने तक जाएगा। इस दौरान रास्तों में लुधियाना संसदीय क्षेत्र के सभी नौ हलकों के विधायक और इंचार्ज उनका स्वागत करेंगे। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के रोड शो को कामयाब बनाने की तैयारी पूरी कर ली हैं।