Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ludhiana को नए साल पर सीएम का बड़ा तोहफा, शहर के लिए 19 करोड़ की मशीनरी को दिखाई हरी झंडी

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 06:37 PM (IST)

    Bhagwant Mann in Ludhiana सीएम मान ने लुधियाना को एक और तोहफा दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि आ ...और पढ़ें

    शहर के लिए 19 करोड़ की मशीनरी को दिखाई हरी झंडी
    शहर के लिए 19 करोड़ की मशीनरी को दिखाई हरी झंडी

    जागरण डिजिटल डेस्क, लुधियाना। CM Bhagwant Mann in Ludhiana:  आज पंजाब के लुधियाना में सीएम भगवंत मान की बैठक हुई। सीएम ने लुधियाना को कई तोहफे दिए। इसी कड़ी में सीएम मान ने लुधियाना को एक और तोहफा दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि आज लुधियाना शहर के लोगों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया।

    19 करोड़ की मशीनरी का दिया तोहफा

    शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने 19 करोड़ रुपये की मशीनों को हरी झंडी दिखाकर लुधियाना के लिए रवाना किया है। ये अत्याधुनिक 8 जेटिंग मशीनें, एक पोकलेन मशीन, दो इंफ्रा रेड होल रिपेयर मशीनें, विशेष सीढ़ी वाली एक फायर ब्रिगेड और अन्य मशीनें शहर की तस्वीर बदलने में मदद करेंगी।