यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Archana Express Train: लुधियाना में अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से अलग हुए डिब्बे, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
जिले के खन्ना (Ludhiana News) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर अर्चना एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के इंजन से डिब्बे अलग हो गए। हैरानी तो तब हुई जब क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। (Punjab Hindi News) पटना से जम्मू तवी की ओर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हडकंप मच गया। जब खन्ना में अर्चना एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के इंजन से इसके डिब्बे अलग हो गए।
बाल-बाल टला बड़ा हादसा
यह हादसा रेलवे स्टेशन से कुछ आगे जाकर हुआ। करीब आधा किलोमीटर तक इंजन निकल कर आगे चला गया। गनीमत रही की इस दैरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

करीब 35 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
इस दौरान करीब 35 मिनट तक ट्रेन (Train News) रुकी रही। यह हादसा आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ। जबकि ट्रेन दोबारा 9 बजकर 55 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना हुई।