Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में सर्दी का सितम: पांच जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा, आज भी धुंध की चादर में लिपटेगा पिंड; अभी और बढ़ेगी ठंड

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 09:23 AM (IST)

    Punjab Weather Today पंजाब में कड़ाके की ठंड (Cold Wave) शुरू हो गई है। बुधवार घनी धुंध के बीच पंजाब के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल् ...और पढ़ें

    पंजाब में सर्दी का सितम: पांच जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा
    पंजाब में सर्दी का सितम: पांच जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा

    HighLights

    1. पंजाब में बढ़ रही ठंड
    2. पांच जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा
    3. आज भी कई जिलों में छाई रहेगी धुंध

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बुधवार घनी धुंध के बीच पंजाब के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। जिसमें जालंधर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    कई जगहों पर पांच डिग्री से नीचे पारा

    वहीं, फरीदकोट में भी न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम था।

    इसी तरह अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था। यही नहीं, यहां दिन का तापमान भी लुढ़ककर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    पांच जिलों में सबसे कम रहा तापमान

    जबकि मोगा में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। सीजन में पहली बार एक साथ पांच जिलों में न्यूनतम तापमान इतना नीचे आया है।

    वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.0 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ में 6.8 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! बारिश गिराएगी तापमान, पंजाब में दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा; जहरीली हवा से मिलेगी राह

    पंजाब में और बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब का मौसम और ठंडा होगा। 14 दिसंबर तक पूरे पंजाब में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन पर धूप का असर रहेगा, जिससे लोगों को लगातार बढ़ने वाली ठंड से हलकी राहत देगी।

    खबरें और भी

    धुंध की सफेद चादर में खोया नीला आसमान

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार यानी आज भी कई जिलों में धुंध पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

    धुंध की सफेद चादर में खोया नीला आसमान पिछले सप्ताह से सुबह शाम पड़ रही घनी धुंध ने जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं पौधों व जानवरों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह के समय संगरूर के खेत में बाजरे की मजरी पर गिरी ओस की बूंदे। 

    यह भी पढ़ें-   ठंड की चपेट में पूरा पंजाब: कोहरे की चादर में लिपटा पिंड, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार; पढ़ें आपके शहर में मौसम का हाल