विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana News: नशे में धुत ASI ने पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंदा, एक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Published: Sun, 23 Jun 2024 03:05 PM (GMT+05:30)

लुधियाना में बीती रात नशे में धुत एक एएसआई ने सड़क पर तेज रफ्तार का कहर ढहाया। नशे में धुत ...और पढ़ें

नशे में धुत ASI ने पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंदा, एक की मौत (सांकेतिक)।
नशे में धुत ASI ने पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंदा, एक की मौत (सांकेतिक)।

HighLights

  1. नशे में धुत एएसआई ने पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंदा
  2. हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले में बीती रात नशे में धुत एएसआई ने सड़क किनारे आइसक्रीम खा रहे पीसीआर दस्ते के कर्मचारियों को तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी। वह उन्हें कार से करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे आइसक्रीम खा रहे थे कर्मचारी

पीसीआर दस्ते के कर्मचारी सड़क किनारे खड़े होकर आइसक्रीम खा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत एएसआई तेज रफ्तार से आ रहा था। नशे की हालत में उसने पीसीआर दस्ते के कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी आकाशदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी का पैर टूट गया।

ये भी पढ़ें: Punjab News: बरनाला में शिअद यूथ नेता ने पहले मां-बेटी को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला?

आरोपी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आकाशदीप का सिर कार के टायर के नीचे आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल साथी एएसआई सतनाम सिंह की हालत गंभीर है। पुलिस टीम ने उसी रात आरोपी पुलिस कर्मचारी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Punjab By-Election: मोहल्ला क्लिनिक में महिला डॉक्टर, टेस्ट-दवाई फ्री; जालंधर उपचुनाव के लिए AAP ने किए 10 बड़े वादे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।