Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest News: दुबई से भी महंगा हुआ चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर; किराया जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

    By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 11:40 AM (GMT+05:30)

    Farmer Protest Today News किसान संगठनों के आंदोलन के कारण आम लोगों के सामान्य जीवन पर बहुत असर पड़ा है। सड़क मार्ग बाधित होने के कारण ट्रेनों में लोगो ...और पढ़ें

    Kisan Andolan: दुबई से भी महंगा हुआ, चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर।
    Kisan Andolan: दुबई से भी महंगा हुआ, चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 34 हजार रुपये।
    2. चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये।
    3. चंडीगढ़ से गोवा की दूरी 1734 किलोमीटर।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Farmers protests imapct on Flight tickets किसानों के दिल्ली कूच से करने के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सड़क मार्ग बाधित होने के कारण ट्रेनों में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर हवाई किराया आसमान छू रहा है।

    चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 34 हजार रुपये

    किसान आंदोलन(Farmers Protest) का इस कदर आम लोगों पर असर पड़ा है कि उन्हें एक टिकट के लिए दुबई से दो गुना किराया दिल्ली का देना पड़ रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ से दुबई का किराया मात्र 15 हजार रुपये है। जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 34 हजार रुपये है।

    चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये

    चंडीगढ़ से दुबई की दूरी 2194 किलोमीटर है जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली की दूरी महज 234 किलोमीटर है। इसके अलावा चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather: तेज धूप खिली... तीन जिलों में तापमान 25 डिग्री पर आया, 18 फरवरी से बूंदाबांदी की संभावना

    चंडीगढ़ से गोवा की दूरी 1734 किलोमीटर

    वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली फ्लाइट का किराया दस गुना हो गया। जो टिकट पहले तीन हजार में मिलती थी। वो अब सीधे 30 हजार रुपये में मिल रही है। अगर दूरी की बात करें तो चंडीगढ़ से गोवा की दूरी 1734 किलोमीटर है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सुखबीर सिंह बादल को मायावती ने भी दिया झटका, बसपा अकेले दम पर लडे़गी चुनाव

    खबरें और भी