विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रावण के पुतले पर मुख्यमंत्री मान, मेयर और विधायक की तस्वीरें लगाईं, लुधियाना में अकाली पार्षद समेत 7 पर FIR दर्ज

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:12 AM (IST)

दशहरा उत्सव के दौरान रावण के पुतले पर मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें लगाकर दहन करने के मामले में पुलिस ...और पढ़ें

लुधियाना में अकाली पार्षद रावण के पुतले को आग लगाते हुए।

लुधियाना में अकाली पार्षद रावण के पुतले को आग लगाते हुए।

HighLights

  1. रावण पुतले पर CM मान, मेयर की तस्वीरें लगाईं गईं।

  2. लुधियाना पुलिस ने 7 लोगों पर FIR दर्ज की।

  3. धार्मिक भावनाएं आहत करने, महिला सम्मान को ठेस का आरोप।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। दशहरे पर रावण के पुतले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, लुधियाना की मेयर और हलका पूर्वी के विधायक की तस्वीरें लगाकर दहन करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना टिब्बा की पुलिस ने बीते मंगलवार 27 अक्टूबर को शिकायत और इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर एक अकाली पार्षद/नेता समेत पांच नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता नीरज चोपड़ा ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे की रात करीब आठ बजे आरोपितों ने रावण के पुतले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, लुधियाना की मेयर और हलका पूर्वी के विधायक की तस्वीरें लगाई थीं।

यह भी पढ़ें- मोगा अंगदपुरा गोलीकांड: 19 घंटे बाद साहिल और गगनदीप का अंतिम संस्कार, परिजनों को मिला न्याय व सरकारी मदद का भरोसा

हिंदू धर्म के त्योहार का माजाक उड़ाया

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह पुतले का दहन कर हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार का मजाक उड़ाया गया और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। पुतले पर महिला मेयर की तस्वीर लगाए जाने से महिला के सम्मान को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर एक्सटेंशन! होशियारपुर के स्वास्थ्य विभाग में मामले की जांच हुई शुरू

वायरल वीडियो को बनाया आधार

पुलिस ने शिकायत के साथ घटना की वीडियो वाली पेन ड्राइव को भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने घटना का वीडियो खुद इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर कमल अरोड़ा, रोहित मेहता, गौरवजीत गोरा, सुखदेव काला और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'राजनीति से ऊपर हो धार्मिक भावना', करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए CM भगवंत मान ने केंद्र से की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।