Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में रेलवे का नकली अधिकारी गिरफ्तार, ठगी करने का लगा आरोप; फर्जी आईकार्ड भी बरामद

    Updated: Sun, 25 May 2025 12:29 PM (IST)

    लुधियाना पुलिस (Ludhiana Hindi News) ने रेलवे का अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले विकास कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक फर्जी आईकार्ड ...और पढ़ें

    लुधियाना में रेलवे का फर्जी अधिकारी काबू किया गया है। फाइल फोटो
    लुधियाना में रेलवे का फर्जी अधिकारी काबू किया गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. फर्जी रेलवे अधिकारी लुधियाना में गिरफ्तार
    2. आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड बरामद
    3. पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया

    जागरण संवाददाता,लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने रेलवे का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपित को काबू किया है। उसके पास से पुलिस ने फर्जी आईकार्ड बरामद किया है।

    पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना डिवीजन नंबर छह प्रभारी कुलवंत कौर ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को रेलवे का अधिकारी बता रहा है और उसके पास रेलवे का आईकार्ड भी है।

    जब व्यक्ति से पूछताछ की तो उसकी पहचान विकास कुमार गुप्ता निवासी हिम्मत सिंह नगर दुगरी के तौर पर हुई है। दूसरी तरफ अभी तक पुलिस के पास किसी ने भी इस संबंध में बयान दर्ज नहीं करवाया है कि उसने किसके साथ ठगी की है। उसके किस स्तर का अधिकारी बनकर आईकार्ड तैयार करवाया था। इसकी जानकारी भी पुलिस नहीं दे रही है।