Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में पिता ने 16 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां से रोते-रोते बताई आरोपी की करतूत

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:19 PM (IST)

    पंजाब के लुधियाना में 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से पिता ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    पिता ने 16 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म।

    पिता ने 16 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म।

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। एक कलयुगी पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। इसका पता उस वक्त लगा जब पीड़िता की मां शाम को घर लौटी।

    मां की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट पूरी होने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

    वहीं, पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में पुलिस ने एक गांव की नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले पीड़ित छात्रा के बयानों पर आरोपित युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जबकि आरोपित की गिरफ्तारी बाकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। बीते तीन अगस्त की सुबह आठ बजे जब वह हमेशा की तरह स्कूल जा रही थी, तो स्कूल के पास गली में गांव का ही एक युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था।

    उसने छात्रा को झांसा देकर फंसा लिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर एक अंजान जगह पर ले गया। जब उसने वापस जाने के लिए कहा, तो आरोपित उसे जबरन एक कमरे में ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर मारपीट करने की धमकी दी।

    घटना के करीब दो घंटे बाद आरोपित छात्रा को वापस गांव के बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। सात अगस्त को डरी हुई छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाही करते हुए आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

     

    खबरें और भी