Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'समाज के टुकड़े करने वाली शक्तियां कर रही देश-दुनिया का नुकसान', लुधियाना में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 03:00 PM (GMT+05:30)

    Ludhiana News राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत लुधियाना में पहुंचे। वहां उन्‍होंने कहा कि समाज के टुकड़े करने वाली शक्तियां देश-दुनिया का ...और पढ़ें

    'समाज के टुकड़े करने वाली शक्तियां कर रही देश-दुनिया का नुकसान'
    'समाज के टुकड़े करने वाली शक्तियां कर रही देश-दुनिया का नुकसान'

    HighLights

    1. संघ प्रमुख मोहन भागवत आज लुधियाना पहुंचे हैं।
    2. मोहन भागवत बोले, सभी देशवासियों को आना होगा साथ।
    3. विश्व के कई देश भारत की तरफ देख रहे हैं।

    लुधियाना, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ-आरएसएस के प्रमुख डा. मोहन भागवत का कहना है कि समाज के टुकड़े करने वाली शक्तियां देश ही नहीं बल्कि दुनियां का भी नुकसान कर रही हैं। इनको समझना होगा और इनका डट कर मुकाबला करना होगा।

    सभी को मिल कर चलना होगा साथ- मोहन भागवत

    इसके लिए सभी को मिल कर साथ चलना होगा। डॉ. भागवत रविवार को नामधारी मुख्यालय श्री भैणी साहिब में सतगुरु प्रताप सिंह एवं माता भूपिंदर कौर की याद में आयोजित स्मृति समागम में संगत को संबोधित कर रहे थे।

    विश्व के कई देश भारत की तरफ

    डॉ. भागवत ने कहा कि भारत ने पूरे विश्व को नया रास्ता दिखाना है, लेकिन उसमें भी हमारे पुराने मूल्यां एवं सनातन की झलक देखने को मिलेगी। विश्व के कई देश भारत की तरफ देख रहे हैं। भारतीय अपनी परंपराओं, संस्कृतिक एवं विरसे के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं।

    भारत का काम विश्व में संतुलन बनाने का काम

    सतगुरू के दिखाए रास्ते एवं उनकी प्रेरणा पर चल ही देश को आगे लेकर जाना है। भारत का काम विश्व में संतुलन बनाने का है और वह बखूबी इसमें अपनी भूमिका निभा रहा है। क्योंकि भारत स्वार्थी देश नहीं, बल्कि सभी को अपने साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है।

    खबरें और भी

    धर्म का अर्थ है जोड़ना

    आज हमें अपनी भाषा, अपनी भेष, अपना भजन, अपना भोजन को ही अपनाना है। धर्म का अर्थ जोड़ना है, वह बिखरने की बात नहीं करता। इस अवसर पर नामधारी समुदाय के सतगुरु उदय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।