Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी मनजीत सिंह कंग ने दुनिया को कहा अलविदा, CM मान ने जताया दुख

    Updated: Fri, 03 May 2024 02:47 PM (IST)

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी मनजीत सिंह कंग का निधन हो गया है। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से पीएयू में शोक की लहर ...और पढ़ें

    पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का निधन
    पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का निधन

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए यूएसए में थे। उनके निधन से पीएयू में शोक की लहर है। दोपहर साढे़ बारह बजे डॉ. कंग को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए पीएयू में शोक सभा रखी गई है।  

    पूर्व वीसी किरपाल सिंह औलख ने भी शोक किया व्‍यक्‍त

    वहीं पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. किरपाल सिंह औलख ने डॉ. कंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कंग एक चोटी के साइंसदान के साथ साथ एक शानदार इंसान थे। बता दें कि डॉ. कंग ने साल 1968 में पीएयू से बीएसससी एग्रीकल्चर और वर्ष 1968 में पीएचडी की थी। 

    सीएम मान ने किया दुख प्रकट

    मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व वीसी कंग के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा, 'पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध डॉ. मनजीत सिंह कांग जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉन कांग जी बहुत मधुर स्वभाव और दूरदर्शी सोच के मालिक थे। यह क्षति पर्याप्त नहीं है। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

    यह भी पढ़ें: 'CM भगवंत मान के आवास के बाहर की सड़क आम जनता के लिए नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा HC के आदेश पर लगाई रोक

    खबरें और भी