लुधियाना में घर में चल रहा था अवैध नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस ने 10 युवकों को छुड़ाया
खन्ना पुलिस ने गांव जसपालों में एक घर में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया, जहां से 10 युवकों को छुड़ाया गया। यह केंद्र बिना किसी सरकारी ...और पढ़ें
-1783789820972_m.webp)
घर में चल रहा था अवैध नशा मुक्ति केंद्र।
HighLights
खन्ना पुलिस ने अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया
गांव जसपालों से 10 युवकों को सुरक्षित छुड़ाया गया
केंद्र बिना सरकारी मंजूरी के संचालित हो रहा था
संवाद सहयोगी, खन्ना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खन्ना पुलिस ने गांव जसपालों में घर में संचालित एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया। सदर थाना पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर वहां से करीब 10 युवकों को छुड़ाया।
जांच में सामने आया कि केंद्र बिना किसी सरकारी मंजूरी और लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। कोट चौकी प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरदेव सिंह अपने घर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है।
छापामारी में छुड़ाए युवकों को मेडिकल जांच के लिए समराला सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पता लगा रही है कि केंद्र कब से संचालित हो रहा था। वहीं दूसरी ओर छापामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग का रवैया भी सवालों के घेरे में रहा।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया, जिनसे संपर्क हुआ, उन्होंने भी मौके पर पहुंचने में रुचि नहीं दिखाई।
ऐसे में पूरी कार्रवाई पुलिस को अपने स्तर पर ही करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 जनवरी को भी एसएसपी के निर्देश पर जिले में चार अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर छापामारी की गई थी।
उस दौरान घुंघराली राजपूता, गोबिंदपुरा और राड़ा साहिब स्थित केंद्रों से 100 से अधिक लोगों को मुक्त कराया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।