Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: थम नहीं रहा ठंड का प्रकोप, पंजाब के नौ जिलों में कड़ाके की सर्दी; चार डिग्री तक लुढ़का पारा

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 07:59 AM (IST)

    Punjab Weather Update पंजाब में अभी भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। पंजाब के नौ जिलों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रही। इस बीच गुरदासपुर सबस ...और पढ़ें

    Punjab Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा पंजाब, गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
    Punjab Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा पंजाब, गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा इलाका

    HighLights

    1. पंजाब के नौ इलाके बुरी तरह ठंड से हुए प्रभावित
    2. गुरदासपुर इलाका रहा सबसे ज्यादा ठंडा
    3. 28 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है

    जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब सहित उत्तर भारत में अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीच-बीच में तापमान में गिरावट या वृद्धि भले होती रहे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सर्दी जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का पैटर्न इस बार थोड़ा बदला हुआ है। इस कारण 15 फरवरी तक ठिठुरन रह सकती है।

    नौ जिले ठंड से बुरी तरह प्रभावित

    पंजाब के नौ जिलों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रही। गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.0 व अधिकतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अति शीत दिन का अलर्ट है। वीरवार को घना कोहरा छा सकता है। कोहरे के कारण अमृतसर, चंडीगढ़ और दिल्ली में उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

    पंजाब में बिगड़े मौसम के हाल

    हवाएं धीमी चल रही हैं व नमी 90 प्रतिशत तक है। वर्षा भी नहीं हो रही। यही कारण है कि पंजाब समेत कई प्रदेशों में कोहरा छाया हुआ है। बादल भी निचले स्तर पर बन रहे हैं। इन्हीं सब कारणों से सूरज का ताप ढंग से धरती तक नहीं पहुंच पा रहा और कभी शीत दिन तो कभी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी आगामी कुछ दिनों में भी बदलाव के संकेत नहीं हैं। वहीं, आने वाले दिनों में कोहरे और धुंध के बने रहने की संभावना है।

    26 जनवरी को सक्रिय होगा मानसून?

    26 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में इसका सीधा असर तो नहीं होगा, लेकिन पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये इस बर्फबारी की ठंडक फिर समूचे उत्तर भारत को कंपकंपा सकती है। इस कारण ठिठुरन भरी ठंड का असर मध्य फरवरी तक भी बना रह सकता है। मंगलवार को पांच जिलों लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, पठानकोट व मोहाली में दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली, जबकि अन्य जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा।

    खबरें और भी

    अत्यधिक कोहरे से प्रभावित हुए पंजाब के सात जिले

    गुरदासपुर में दिन का तापमान नौ डिग्री, अमृतसर में 10, बठिंडा में 10.2, नवांशहर (एसबीएस नगर) में 11.2, फिरोजपुर में 11.8 , मोगा में 11.7 व रोपड़ में 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश ने कहा कि सर्दी इस बार थोड़ा लंबी खिंच सकती है। सर्दी की बर्फीली पकड़ उत्तर भारत पर अभी बनी रहेगी। फरवरी मध्य तक राहत की अधिक संभावना नहीं। उड़ानें प्रभावित, सचखंड व जयनगर एक्सप्रेस रद: कोहरे से सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित रहा।

    फ्लाइटों पर भी पड़ रहा असर

    अमृतसर एयरपोर्ट से कई फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी। मलेशिया की फ्लाइट 20 घंटे देरी से गई। दुबई फ्लाइट भी साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुई। मंगलवार को नांदेड़ साहिब जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस और अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। वहीं, कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पांच फ्लाइट रद करनी पड़ी।