Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: घने कोहरे और धुंध की चपेट में पंजाब, सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी; लुधियाना में सर्दी ने 54 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 08:13 AM (IST)

    Punjab Weather Today पंजाब में कोहरा व कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार को दिनभर घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर ने ठिठुरन और बढ़ा दी। अधिकतम तापमान सामान् ...और पढ़ें

    Punjab Weather Today: घने कोहरे और धुंध की चपेट में पंजाब
    Punjab Weather Today: घने कोहरे और धुंध की चपेट में पंजाब

    HighLights

    1. घने कोहरे से दृश्यता शून्य, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी
    2. लुधियाना में 53 साल बाद 19 को दिन में तापमान 9.8 डिग्री रहा
    3. नवांशहर भी दिन में रहा सबसे ठंडा

    जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब में कोहरा व कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार को दिनभर घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर ने ठिठुरन और बढ़ा दी। कई शहरों में दृश्यता शून्य रही। लुधियाना और नवांशहर (एसबीएस नगर) दिन में सबसे ठंडे रहे। नवांशहर में अधिकतम तापमान 9.4 व न्यूनतम 5.8 तथा लुधियाना में अधिकतम 9.8 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग आठ डिग्री कम रहा। दोनों शहरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर रहा।

    नवांशहर में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री

    नवांशहर में अधिकतम तापमान 9.4 और न्यूनतम तापमान 5.8 तथा लुधियाना में अधिकतम तापमान 9.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 1970 के बाद यानी 53 साल बाद 19 जनवरी को दिन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

    शीतलहर का रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने शनिवार को भी घना कोहरा पड़ने व अति शीतलहर का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 22 जनवरी के बाद ही कोहरा घटने से ठंड कुछ कम होगी। लुधियाना में वर्ष 1970 यानी 53 साल बाद 19 जनवरी को दिन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, आदमपुर, पठानकोट, बठिंडा व गुरदासपुर में दृश्यता 50 मीटर से कम रही।

    फसलों के लिए कैसा है मौसम?

    इन जिलों में शीत दिन व अति शीत दिन वाली स्थिति रही। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत किंगरा के अनुसार घने कोहरे से सब्जियों को नुकसान हो सकता है। गेहूं के लिए ठंड फायदेमंद है। हरियाणा भी धुंध व शीतलहर की चपेट में है। सिरसा का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chandigarh: फिरोजपुर जेल से 43 हजार फोन कॉल मामले में SIT का बड़ा खुलासा, अधिकारियों की पत्नियों के खाते में भेजे गए थे रुपये

    यह भी पढ़ें- Punjab: पुलिस के लिए चुनौती बने मध्य प्रदेश के हथियार, जालंधर सहित पंजाब के शहरों में हो रही डिलीवरी