Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: ठंड से राहत नहीं, पंजाब का यह शहर रहा सबसे ठंडा; इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 08:08 AM (IST)

    Punjab Weather Update पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन हुई वर्षा के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन भर तेज धूप रही और ठंड से राहत म ...और पढ़ें

    Punjab Weather Update: ठंड से राहत नहीं, पंजाब का यह शहर रहा सबसे ठंडा; आने वाले दिनों में मिलेगी राहत?
    Punjab Weather Update: ठंड से राहत नहीं, पंजाब का यह शहर रहा सबसे ठंडा; आने वाले दिनों में मिलेगी राहत?

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन हुई वर्षा के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा
    2. इन जिलों में रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा
    3. मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर सबसे ठंडा रहा

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन हुई वर्षा के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन भर तेज धूप रही और ठंड से राहत मिली। हालांकि रात में पिछले चार दिन की तुलना में अधिक ठंड रही।

    अमृतसर सबसे ज्यादा ठंडा

    मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जालंधर में 7.8 व लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप भी खिलेगी। आगे भी नौ फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 

    सोमवार को मौसम साफ रहा

    राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन हुई वर्षा के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन भर तेज धूप रही और ठंड से राहत मिली। हालांकि रात में पिछले चार दिन की तुलना में अधिक ठंड रही। अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह गुरदासपुर में 6.8, पठानकोट, जालंधर में 7.8 व लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    इन जिलों में रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, पठानकोट में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Punjab में खरगे की सक्रियता के बीच AAP ने की महारैली की घोषणा, जानें क्या होगा उस दिन का माहौल

    यह भी पढ़ें- Punjab News: आज से शुरू हो रहा 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम, CM मान सहित मंत्री व विधायक सुनेंगे लोगों की समस्याएं