यमुना की लहरों ने छीनी जगराओं की खुशियां, कई घरों के चिराग बुझे; लापता लोगों के लिए प्रार्थना का दौर जारी
वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से जगराओं के कई परिवार गहरे सदमे में हैं। इस दुखद हादसे में मां-बेटे सहित कई लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ लापता ह ...और पढ़ें

वृंदावन में यमुना में लापता लोगों की तलाश करते बचावकर्मी (एजेंसी)
HighLights
वृंदावन नाव हादसे में जगराओं के कई लोग हताहत।
मां-बेटे सहित कई परिवारों ने खोए अपने सदस्य।
जगराओं मंदिरों में लापता श्रद्धालुओं के लिए देर रात प्रार्थनाएं।
संजीव गुप्ता, जगराओं। वृंदावन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव के यमुना नदी में पलट जाने से हुए दुखद हादसे ने जगराओं को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में यमुना नदी में कई लोगों की जान चली जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक परिवार में मां-बेटे की मौत और दूसरे परिवार के इकलौते बेटे के बिछड़ने की घटना ने हर किसी को दुखी कर दिया है।
तीसरे परिवार की दंपती की मौत हो गई, जबकि चौथे परिवार का जवान बेटा लापता होने के कारण पूरा परिवार सदमे में है। जगराओं के मंदिरों में देर रात तक प्रार्थनाएं की गईं, जिनमें लापता श्रद्धालुओं के सकुशल मिलने और अस्पताल में इलाज करवा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। जगराओं की गीता कॉलोनी के निवासी पवन बहल अपने रिश्तेदारों के साथ, अपनी पत्नी और दो बेटों को लेकर इस जत्थे (समूह) में शामिल होकर गए थे।
नाव पलटने के कारण विजय बहल की पत्नी कविता बहल और बड़े बेटे मुधर बहल की मौत हो गई। एक परिवार के चरणजीत और उसकी पत्नी पिंकी बहल की मौत हुई है। जबकि चौथे परिवार में नौजवान लापता है। इसी तरह, जगराओं के एक जवान युवक ईशान कटारिया की मौत ने भी पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार वालों ने ईशान की मां को इस दुखद बिछड़ने की खबर अभी तक नहीं बताई है।
जगराओं के बाला जी मंदिर में प्रार्थना सभा आयोजित
मंदिर समिति के नेतृत्व में जगराओं के श्री बाला जी धाम मंदिर में बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शहर के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि इस विशाल सभा में पहुंचे।
खबरें और भी
पूर्व विधायक ने मदद के लिए वृंदावन के विधायक से संपर्क किया
वृंदावन दुर्घटना की खबर सुनकर जगराओं के पुराने अनाज बाजार स्थित मंदिर पहुंचे पूर्व विधायक एसआर कालेर ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने जहां दुर्घटना के संबंध में जिला और जगराओं प्रशासन के अधिकारियों से बात की, वहीं उन्होंने फोन पर वृंदावन के विधायक से भी बात की और उनसे दुख की इस घड़ी में जगराओं के लोगों को सहयोग देने का आग्रह किया।