विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीडीयू-के योजना के तहत रोजगार पाने वाले बच्चों को मिले अपॉइंटमेंट लेटर, कड़ी मेहनत करने के लिए किया प्रेरित

Published: Tue, 19 Aug 2025 07:28 PM (IST)

लुधियाना में प्रशासन ने जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के रूप में प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जिससे उन्हें रोजगार ...और पढ़ें

डीडीयू-के योजना के तहत रोजगार पाने वाले बच्चों को दिए नियुक्ति पत्र
डीडीयू-के योजना के तहत रोजगार पाने वाले बच्चों को दिए नियुक्ति पत्र

जागरण संवाददाता, लुधियाना। प्रशासन ने जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिससे उन्हें रोजगार का अवसर मिला।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अमरजीत बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन के नेतृत्व में जिले में चल रही पंजाब कौशल विकास मिशन योजना के तहत दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-केवाई) के तहत चल रहे स्किल सेंटर आईआईएई एजुकेशनल सोसायटी, दुगरी में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों को रोजगार मुहैया करवाया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त बैंस ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बच्चों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला प्रोग्राम मैनेजर गुरप्रीत सिंह, कौशल विकास मिशन और आईआईएई एजुकेशनल सोसायटी की जिला स्तरीय टीम के प्रिंस कुमार मैनेजर (टीपी), दुगरी स्किल सेंटर प्रमुख करणदीप सिंह भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।