लुधियाना के खन्ना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
खन्ना में ललहेड़ी रोड रेलवे पुल के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्प ...और पढ़ें
-1785694493155_m.webp)
खन्ना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
खन्ना के ललहेड़ी रोड रेलवे पुल के पास हादसा।
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत।
शव पहचान के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया।
संवाद सहयोगी, खन्ना। खन्ना के ललहेड़ी रोड रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी चौकी खन्ना के प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि ललहेड़ी रोड रेलवे पुल के पास एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल युवक को सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष प्रतीत होती है। उसने हरे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया है।