Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क धंसने से मकान पर मंडराया खतरा, लुधियाना निगम ने कंक्रीट भरकर संभाला; केबल डालने से हुआ सीवर पंक्चर!

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:34 PM (IST)

    लुधियाना के किचलू नगर में सड़क धंसने के बाद घर को सुरक्षित कर लिया गया है। अब कंक्रीट दीवार बनेगी। सीवर में केबल डालने से सुराख की आशंका है। ...और पढ़ें

    निगम की तरफ से बनाई गई कंक्रीट की दीवार।

    निगम की तरफ से बनाई गई कंक्रीट की दीवार।

    HighLights

    1. किचलू नगर में सड़क धंसने से मकान असुरक्षित हुआ।

    2. मकान को आरसीसी लगाकर पूरी तरह सुरक्षित किया गया।

    3. सीवर लाइन में केबल डालने से नुकसान की आशंका।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के किचलू नगर में वीरवार को अचानक सड़क धंसने की घटना के बाद असुरक्षित मकान को अब सुरक्षित कर लिया है। सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे के कारण मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई थी। एहतियात के तौर पर मकान खाली करवाया गया था। अब इसे सुरक्षित करने का काम पूरा कर लिया गया है और सड़क के दूसरी तरफ कंक्रीट की दीवार बनाने की तैयारी चल रही है।

    अभी तक सड़क धंसने के वास्तविक कारण की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अधिकारियों की प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 फुट चौड़ी सीवर लाइन में केबल वायर डालते समय किसी तरह का सुराख हो गया होगा।

    इसके बाद सीवर से पानी का रिसाव हुआ और धीरे-धीरे आसपास की मिट्टी खिसकने से सड़क के नीचे खाली जगह बन गई। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही सड़क धंसने के सही कारण का पता चल सकेगा।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, शिक्षा को बताया गरीबी खत्म करने का रास्ता

    ludhiana land sink

    वीरवार को सड़क धंसने के बाद पड़ा गड्ढा।

    भारी वाहन गुजरने के बाद धंसी सड़क

    वीरवार को किचलू नगर की मुख्य सड़क अचानक धंस गई थी। बताया गया कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा करीब 15 से 20 फुट तक नीचे चला गया, जबकि बने गड्ढे की लंबाई लगभग 30 फुट बताई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्राली के वहां से गुजरने के कुछ समय बाद तेज आवाज के साथ सड़क तेजी से धंसने लगी।

    खबरें और भी

    घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क के पास स्थित मकान की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाए गए।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में युवक की हत्या के बाद भड़का परिवार, हाईवे जाम कर धरना शुरू; पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप

    घर को सुरक्षित करना था जरूरी

    मकान को खाली करवाने के बाद नगर निगम की टीम ने उसकी सुरक्षा के लिए आरसीसी का सहारा दिया। अब अधिकारियों ने मकान को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है। सड़क के दूसरी तरफ कंक्रीट की दीवार बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि जमीन को और खिसकने से रोका जा सके और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके।

    अधिकारियों का ध्यान फिलहाल सड़क के नीचे बने हिस्से को स्थिर करने और आसपास के मकानों को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने पर है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही सड़क की मरम्मत का अगला चरण शुरू किया जाएगा।

    सीवर में केबल डालने से नुकसान की आशंका

    प्राथमिक तौर पर नगर निगम को आशंका है कि भूमिगत केबल डालते समय सीवर लाइन को नुकसान पहुंचा हो सकता है। बताया जा रहा है कि करीब 10 फुट चौड़ी सीवर लाइन में केबल डालने के दौरान सुराख हुआ होगा। इससे रिसाव होने और मिट्टी के कटाव की स्थिति बनने की आशंका है। इसी कारण सड़क के नीचे की जमीन कमजोर हुई और अचानक सड़क धंस गई।

    हालांकि, नगर निगम अधिकारियों की ओर से अभी इसे अंतिम कारण नहीं माना गया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जिम्मेदारी तय होगी। यदि किसी एजेंसी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- 6 विधेयकों पर बहस के लिए पंजाब विधानसभा का सत्र बढ़ाने की मांग, खैरा बोले- जल्दबाजी में कानून बनाना सही नहीं