Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भजन मंडली चलाने वाले लवी बहल दो बसों में श्रद्धालुओं को लेकर गए थे वृंदावन, हादसे में भाई और मां की मौत

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 09:34 PM (IST)

    जगराओं से वृंदावन गए श्रद्धालुओं की नाव यमुना में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। भजन मंडली चलाने वाले लवी बहल की मां और भाई सहित कई लोगों की मौत हो गई। य ...और पढ़ें

    बसों में श्रद्धालुओं को लेकर गए थे वृंदावन (File Photo)

    बसों में श्रद्धालुओं को लेकर गए थे वृंदावन (File Photo)

    HighLights

    1. वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं की नाव पलटी

    2. जगराओं के लवी बहल की मां और भाई की मौत

    3. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने घटना पर जताया शोक


    वीरवार को चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जगराओं से निकले थे सभी
    हादसे में लवी के भाई व मां की मौत, निवासी पर पसरा सन्नाटा
    जागरण संवाददाता, लुधियाना। भजन मंडली चलाने वाले जगराओं निवासी लवी बहल हर साल श्रद्धालुओं का जत्था लेकर वृंदावन व धार्मिक स्थलों के लिए जाते थे। इस बार वह अपनी मां कविता बहल और भाई मधुर बहल के साथ वृंदावन गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह उनके साथ वापस नहीं आएंगे।

    लवी के भाई और माता की हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को उसके निवास पर सन्नाटा छाया हुआ था। उनके रिश्तेदार भी उनके साथ वृंदावन गए थे। चरणजीत बहल और उनकी पत्नी सपना की भी हादसे में मौत हुई है। लोगों का कहना है कि पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है और लोगों के साथ उनका काफी जुड़ाव है।

    जगराओं के 'श्री बांके बिहारी क्लब' के नेतृत्व में भजन गायक लवी बहल और यशू बजाज श्रद्धालुओं से भरी दो बसों में सवार होकर वीरवार को वृंदावन की चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार की सुबह वृंदावन पहुंचने के बाद श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने के उपरांत श्रद्धालु यमुना जी के उस पार स्थित पवित्र मंदिरों के दर्शन के लिए गए थे। जहां से लौटने के क्रम में हादसा हुआ था और बोट पलट गई।

    यात्रियों ने सोमवार को यात्रा पूरी कर लौटाना था। जगराओं के तनीष जैन ने बताया कि बसों में लगभग 120 लोग वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। सभी वृंदावन फोगला आश्रम के पास रुके थे।

    मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि जगराओं से वृंदावन गई श्रद्धालुओं से भरी बोट यमुना में पलट गई। नाव में 32 लोग सवार थे। दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इनमें से कुछ लोगों की डूबने से मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश सरकार से लगातार संपर्क में हैं।

    खबरें और भी

    मौत की खबर सुनकर दुख हुआ : बिट्टू

    केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि वृंदावन में नाव पलटने से जगराओं के श्रद्धालुओं की मौत की सूचना पाकर गहरा दुख हुआ। यह एक बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। प्रशासन पूरी सतर्कता से बचाव कार्य में लगा हुआ है। ईश्वर सभी की रक्षा करें।

    मोगा की महिलाएं भी हुई थीं शामिल

    मोगा की कुछ महिलाएं भी जगराओं आकर जत्थे में शामिल हुई थीं। इनमें 55 वर्षीय महिला बब हंस की मौत हो गई। जबकि उनके साथ यात्रा पर गई उनकी देवरानी रीमा हंस और अलका को बचाव दल ने बाहर निकाल लिया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।