यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Lok Sabha Election 2024: पूर्व विधायक बैंस चुनावी मैदान में उतरने को तैयार, कांग्रेस और आप से बढ़ा रहे नजदीकियां
Punjab Lok Sabha Election 2024 पंजाब के लुधियाना से पूर्व विधायक बैंस (Former MLA Simarjit Singh Bains) चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। विवादों में घिरन ...और पढ़ें

वरिंदर राणा, लुधियाना। Lok Sabha Election 2024: लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एक बार फिर राजनीतिक जमीन की तलाश में हैं।
विवादों में घिरने के बाद बैंस व उनके भाई बलविंदर बैंस की लोकप्रियता का ग्राफ गिरा है। ऐसे में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बैंस एक बार फिर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।
आने वाले दिनों में हो सकता है धमाका
आने वाले दिनों में वह कोई धमाका कर सकते हैं। देखना यह है कि वह कांग्रेस या आप किस पार्टी का चुनाव करते हैं। अगर इन दोनों पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होता है तो वह अपनी पार्टी के चिन्ह पर मैदान में उतर सकते हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बैंस अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे थे।
बैंस ने सिमरजीत मान के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर
रवनीत बिट्टू 3.83 लाख मत प्राप्त कर जीते थे। बैंस को 3.07 लाख मत मिले थे। बैंस ने अपना राजनीतिक सफर सिमरजीत सिंह मान के साथ शुरू किया था। वह वर्ष 2005 में अपने साथियों के साथ शिअद में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: 'पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा...', SAD चीफ सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय पार्टियों को बताया ईस्ट इंडिया कंपनी
वर्ष 2007 में उन्होंने शिअद छोड़ दी थी। लगभग पांच वर्ष बाद वर्ष 2012 में दोबारा शिअद के साथ जुड़े। वह शिअद में चार वर्ष ही रहे। वर्ष 2016 में लोक इंसाफ पार्टी (लिप) का गठन किया।
बैंस के भाई लिप बने थे विधायक
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह और उनके भाई बलविंदर लिप से विधायक भी चुने गए। एक विवाद में फंसने के बाद वर्ष 2020 के बाद इनका ग्राफ नीचे की तरफ जाने लगा। इसके बाद उन्होंने पहले भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू की थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: दो अप्रैल को लुधियाना आएंगे रवनीत सिंह बिट्टू, रोड शो के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन
जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने अपने साथियों के साथ गए थे, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हो सका था। अब भाजपा ने लुधियाना के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ऐसे में बैंस के पास कांग्रेस या फिर आप का विकल्प है।