भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का विरोध, लुधियाना में किसानों का केंद्र के लाडोवाल टोल प्लाजा किया फ्री
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में लुधियाना के लाडोवाल, गुल ...और पढ़ें

भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का विरोध (जागरण फोटो)
HighLights
किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को टोल फ्री किया
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का विरोध प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुआ प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, लुधियाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा का फ्री कर दिया है। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक निकलने वाले वाहन बिना टोल शुल्क दिए निकल सकेंगे।
किसानों ने गुल्लाल और चौकीमान टोल प्लाजा को भी टोल फ्री कर दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने यह विरोध जताया है। भारत में अमेरिका के साथ किए जा रहे व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों ने यह प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन, जमहूरी किसान सभा, किरती किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन उगराहां शामिल हैं।
किसान नेता अमरीक सिंह, हरमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ जो निशुल्क व्यापार समझौता कर रही है, उसका कृषि क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। किसानों के प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी प्रबंध किए हैं।