लुधियाना का परिवार गया था थाईलैंड, रात कोठी में घुसे बदमाश; नौकरानियों को बेहोश कर लूटा 1.5 किलो सोना व कैश
लुधियाना के राजगुरु नगर में गारमेंट्स कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने तीन कर्मचारियों को बेहोश कर बंधक बना लिया। बदमाश लाकर तोड़कर करीब डेढ़ किलो सोना, ...और पढ़ें

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध।
HighLights
राजगुरु नगर में कारोबारी के घर करोड़ों की बड़ी चोरी।
परिवार के थाईलैंड जाने पर नौकरानियों को बंधक बनाया।
बदमाशों ने 1.5 किलो सोना, 10 लाख नकदी लूटी।
संवाद सहयोगी, लुधियाना। लुधियाना शहर के पॉश इलाके राजगुरु नगर में एक कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। बदमाशों ने देर रात कोठी की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया, घर में मौजूद तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ दिया और फिर आराम से घर के लाकर तोड़कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये मूल्य का सामान समेटकर फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश करीब डेढ़ किलो सोना, लगभग 10 लाख रुपये नकद, हीरे के गहने, महंगी घड़ियां और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए। वारदात के समय कारोबारी राजिंदर सिंह धवन अपने परिवार के साथ पोते का जन्मदिन मनाने के लिए थाईलैंड गए हुए थे। परिवार 13 जून को विदेश रवाना हुआ था।
इसी दौरान बदमाशों ने सूनी कोठी को निशाना बनाया। घर में केवल नैनी रेखा, रसोइया सोनम, घरेलू सहायिका अंजली और चालक विक्की मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में अंबुजा फैक्ट्री गेट के पास रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक हुआ फरार

बदमाशों की तरफ से तोड़ा गया घर का सेफ।
वापस लौटने पर मिली जानकारी
पीड़ित कारोबारी के अनुसार 19 जून को जब वह वापस लौटने के लिए बैंकॉक हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें एक परिचित के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आलमारियों और लाकरों के ताले टूटे हुए थे। बेटे के कमरे में रखे लाकर को भी तोड़ दिया गया था।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले नौकरानियों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें कोई नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। नौकरानियों के होश में आने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। चोरी के बाद बदमाश घर में लगा डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि वारदात के सबूत न मिल सकें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जालंधर में देर रात मेडिकल स्टोर पर चली गोली, रंगदारी की आशंका; कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध शूटर
पड़ोसी के कैमरों में कैद हुए संदिग्ध
जांच के दौरान पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति गली से गुजरते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार से चोरी हुए गहनों, नकदी और अन्य सामान की विस्तृत सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद चोरी की कुल रकम का सटीक आकलन किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह वारदात सुनियोजित प्रतीत हो रही है, क्योंकि बदमाशों को घर की गतिविधियों और परिवार की अनुपस्थिति की पूरी जानकारी थी।