Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: लुधियाना में घुमार मंडी में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, सात लोग घायल

    Updated: Thu, 21 May 2026 10:27 PM (GMT+05:30)

    लुधियाना के घुमार मंडी स्थित प्रेम नगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में लाठियों और ईंटों का इस्तेमाल हुआ, ...और पढ़ें

    पंजाब: लुधियाना में घुमार मंडी में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प (File Photo)

    पंजाब: लुधियाना में घुमार मंडी में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प (File Photo)

    HighLights

    1. घुमार मंडी के प्रेम नगर में पड़ोसियों में झड़प।

    2. पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक घटना।

    3. लाठियों-ईंटों से हमले में सात लोग घायल।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। घुमार मंडी के साथ लगते प्रेम नगर इलाके में वीरवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और ईंटों से हमला कर दिया। घटना में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। घायलों ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत थाना डिविजन 8 की पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे दोनों पड़ोसी पक्षों के बीच पहले गाली-गलौच हुई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों तरफ से हमला शुरू हो गया। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया, तभी एक-दूसरे पर ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए।

    उक्त सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में पहले पक्ष के ईशु, उसका भाई कुलदीप, उसकी भाभी पूनम व बड़ी भाभी आशा रानी जख्मी हुए। वही दूसरे पक्ष में से भी 2 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति घायल सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि विवाद की वजह करीब तीन दिन पहले इलाके के एक युवक, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है, के साथ ईशु के पड़ोसियों ने मारपीट की थी। जो घटना ईशु के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बुधवार को ईशु के परिवार ने वकील के परिजनों को उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई थी। इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी उनके साथ रंजिश रखने लगे और पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ वीरवार शाम उन पर हमला कर दिया।

    खबरें और भी