लुधियाना: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात करवाकर लूटे 2 लाख रुपये
लुधियाना में थाना मोती नगर पुलिस ने कुरुक्षेत्र के विक्रम सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने और दो लाख रुपये वसूलने का मामला द ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
आरोपी ने युवती से 2 लाख वसूले
थाना मोती नगर में मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, लुधियाना। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के बाद उससे पैसे वसूलने के मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपित की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव शरीफगढ़ निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपित की पहचान की जा रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित विक्रम के साथ उसकी दोस्ती हुई थी।
जिसके बाद आरोपित ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपित पीड़िता की रजामंदी के बिना उसके घर पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे वो गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपित ने उसे गर्भपात करवाने की दवाई खिलाई थी।
इसके बदले में आरोपित ने उससे 2 लाख रूपए भी लिये थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और अब उक्त मामले में पर्चा दर्ज कर दिए।