Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी, निगम कमिश्नर को आया मेल

    Updated: Mon, 25 May 2026 10:22 AM (IST)

    लुधियाना की मेयर और प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ...और पढ़ें

    निगम कमिश्नर को आया मेल (फाइल फोटो)

    निगम कमिश्नर को आया मेल (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना।  लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर व पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ के घर को बम से उडा़ने की धमकी दी गई है। निगम कमिश्नर की सरकारी मेल पर सुबह 7.28 बजे एक मेल भेजा गया है।

    इसमें लिखा गया है कि बम धमाका मेयर व दलजीत दोसांझ घर ते। इसमें मेयर के घर पर 1.11 मिनट पर धमाका करने की चेतावनी दी गई है और छह जून तक दलजीत दोसांझ के घर गांव में रात 9.11 मिनट पर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है।

    खालीस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डाक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा का नाम लिखा गया है। इस धमकी भरी मेल आने के बाद मेयर कैंप आफिस पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है।