लुधियाना में मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, दुकान मालिक पर केस दर्ज
लुधियाना में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद उसकी पत्नी के बयान पर दुकान मालिक के खिलाफ आत्महत् ...और पढ़ें
-1785775927421_m.webp)
मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक की संदिग्ध मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
मेडिकल स्टोर कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
दुकान मालिक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस।
मृतक की डायरी में मिला सुसाइड नोट।
संवाद सहयोगी, लुधियाना। पिंडी स्ट्रीट स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक की घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही थी कि उसने कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की है। मृतक की पत्नी के बयान पर थाना हैबोवाल की पुलिस ने दुकान मालिक रोहित सूद के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मृतक की पहचान जस्सियां रोड हैबोवाल कंला निवासी 35 वर्षीय तरसेम चंद के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी संध्या रानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति पिंडी गली स्थित आरोपित के ही मेडिकल स्टोर पर काम करता था। मालिक पति को समय पर तनख्वाह नहीं देता था और तंग करता था।
वह व उसका पति दोनों काम करके घर का गुजारा करते थे। एक जुलाई की दोपहर पति घर आ गया। जब वह भी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर आई तो पति जमीन पर बेसुध हालात में गिरा हुआ था। उसने पड़ोसियों की सहायता से डीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता संध्या रानी ने बताया कि जब उसने पुलिस को शिकायत देकर घर पर जांच की तो उसके पति की डायरी में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने आरोपित को मौते के लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।