लुधियाना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना के हैबोवाल थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ...और पढ़ें

छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर हमला, 6 पर मामला दर्ज
HighLights
युवती से छेड़छाड़ और परिवार पर हमला हुआ
हैबोवाल थाना क्षेत्र में घटना दर्ज की गई
पुलिस ने छह आरोपियों पर मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, लुधियाना। थाना हैबोवाल क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपित शान सिंह उर्फ बिल्ला, गुलाब सिंह, अतर सिंह, अंश, वंश और जतिन अक्सर बेटी का पीछा करते थे। आरोप है कि ये लोग युवती को घेरकर अश्लील इशारे करते थे।
शिकायत के अनुसार, 21 मार्च 2026 को जब वह बेटी के साथ घर से बाहर जा रहे थे, तब आरोपितों ने फिर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।