Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाय पकौड़े के साथ हो रहा चीयर्स, लुधियाना सेंट्रल जेल में म्यूजिक बजा कर चल रही पार्टी; सिद्धू ने AAP पर साधा निशाना

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 10:33 PM (IST)

    लुधियाना सेंट्रल जेल का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के एक सेल में कई कैदी बैठे हुए हैं। हाथ में चाय-प ...और पढ़ें

    लुधियाना सेंट्रल जेल में म्यूजिक बजा कर चल रही पार्टी, Photo Social media
    लुधियाना सेंट्रल जेल में म्यूजिक बजा कर चल रही पार्टी, Photo Social media

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Grand Party in Ludhiana Central Jail: डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के एक सेल में कई कैदी बैठे हुए हैं। हाथ में चाय-पकोड़ों के साथ चीयर्स भी कर रहे हैं। वीडियो में आ रही आवाज को ध्यान से सुना जाए इसमें म्यूजिक की भी आवाज आएगी। जेल के हवालाती म्यूजिक बजा कर फुल मजे में एन्जॉय कर रहे हैं।

    दरअसल, ये सभी एक कैदी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक व्यक्ति उन सभी का वीडियो भी बना रहा है, जिसमें ये सारे पार्टी मोड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैदी जोर जोर से हैप्पी बर्थडे मनी राणा भी कह रहे हैं। 

    नवजोत सिद्धू ने सीएम मान से कहा- जागिये जनाब

    इस वीडियो पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल किया कि माननीय जेल मंत्री जी जेलों को सैनिटाइज करने वाले फाइव जी जैमर कहां हैं, जिसका उपयोग आप अपनी निजी सुरक्षा के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के मुताबिक एक आदमी को 6 कैदियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन पंजाब की जेलों में एक व्यक्ति 26 कैदियों को नियंत्रित कर रहा है। इसका मतलब है कि आपकी जेलों में स्टाफ की कमी है। 

    सिद्धू ने रोजगार को लेकर सीएम पर निशाना साधा और कहा कि आप असफल जेल मंत्री हैं। जागिये जनाब!

    जेल में अपराधी कर रहे पार्टी: बिक्रम मजीठिया

    इस वीडियो को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस वीडियो पर कुछ टिप्पणी करने की जरूरत है। ये वीडियो बताता है कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है और पूर्ण पतन का पर्याप्त प्रमाण है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और जेल मंत्री भगवंत मान पर जेल व्यवस्था विफल होने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने सीएम से पूछा कि वह पंजाब के कल्याण के लिए क्या काम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि वैसे ये वीडियो पंजाब के लुधियाना जेल का है, जहां अपराधी पार्टी का आनंद ले रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए भगवंत मान।