लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी, घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
लुधियाना पुलिस ने घर में चोरी के आरोपी रंजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 22 तोले सोना, चांदी, आईफोन और नकदी सहित लाखों का सामान बरामद हुआ है। ...और पढ़ें
-1778998894071_m.webp)
घर में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, 22 तोले सोना समेत लाखों का सामान बरामद (AI generated फोटो)
HighLights
लुधियाना में घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार।
22 तोले सोना, चांदी, नकदी सहित लाखों बरामद।
दुगरी पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी को पकड़ा।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पुलिस ने घर में चोरी के मामले में रंजीत, निवासी गांव सुनेत को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 22 तोले सोना, जिसकी कीमत लगभग 31.90 लाख रुपये बताई जा रही है, 346 ग्राम चांदी, एक आईफोन-16, एक स्मार्ट वाच और 39 हजार रुपये नकदी बरामद की हैं। यह कार्रवाई स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार थाना दुगरी पुलिस को 9 मई 2026 को शिकायतकर्ता राजिंदर शर्मा ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता सर्वप्रिय होंडा फिरोजपुर रोड में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 8 मई की रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे।
सुबह उठने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से करीब 3 लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गया। मामले की जांच डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एडीसीपी करनवीर सिंह तथा एसीपी अंग्रेज सिंह की निगरानी में की गई।
इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह की अगुवाई में गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साधनों और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपित को ट्रेस करके दुगरी इलाके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई, जोकि गांव मालीतार, थाना कासिमपुर, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव सुनेत, लुधियाना के रूप में हुई है।
खबरें और भी
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपित वारदात के बाद कुरुक्षेत्र फरार हो गया था। जिसकी लोकेशन पुलिस को मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किय। आरोपित वारदात के बाद दोबारा लुधियाना आ गया। यहां पुलिस ने दुगरी इलाके से उसे काबू कर लिया।