Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के राम लाल भसीन स्कूल में टला बड़ा हादसा, जनरेटर रूम में लगी आग से मची अफरा-तफरी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    लुधियाना के दुगरी स्थित राम लाल भसीन स्कूल के जनरेटर रूम में बुधवार सुबह आग लग गई, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और ...और पढ़ें

    लुधियाना के नामी स्कूल में टला बड़ा हादसा (फाइल फोटो)

    लुधियाना के नामी स्कूल में टला बड़ा हादसा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लुधियाना के राम लाल भसीन स्कूल में जनरेटर रूम में आग।

    2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

    3. सभी बच्चे सुरक्षित, स्कूल खाली कराकर छुट्टी घोषित।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के दुगरी एरिया के एक नामी स्कूल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। राम लाल भसीन स्कूल के जनरेटर रूम से पहले धुंआ निकला और देखते ही देखते आग की लपटें निकलना शुरू हो गया। जिस समय जनरेटर रूम में आग लगी, उस समय स्कूल चल रहा था।

    बताया जा रहा है कि आग सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच लगी है। स्कूल प्रबंधन की ओर से मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया गया। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उधर सुरक्षा के लहजे से स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्कूल खाली करवा दिया।

    अभिभावकों के ग्रुपस में मैसेज भेजे गए कि बिजली समस्या के चलते स्कूल के कुछ हिस्से में आग लग गई है। जल्द से जल्द बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। इससे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बच्चे भी घबराए और अभिभावक भी बच्चों को उसी समय लेने पहुंच गए। फिलहाल जनरेटर रूम में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू भी पहुंचे।

    कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि हालांकि जनरेटर रूम स्कूल परिसर से काफी दूर है लेकिन यहीं से बिजली की तारें अंदर स्कूल तक जाती हैं। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। विधायक ने कहा कि उन्होंने जैसे ही जनरेटर रूम का जायजा लिया तो वहां पर तेल स्टोरेज भी काफी मात्रा में रही। स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी गई है कि तेल को जनरेटर रूम से दूर रखें।

    खबरें और भी