Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, घर में मचा कोहराम

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 01:08 AM (IST)

    लुधियाना के ढंडारी खुर्द में सोमवार दोपहर एक 30 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी एक टांग कट गई और अस्पताल ...और पढ़ें

    लुधियाना में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत (फाइल फोटो)

    लुधियाना में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ढंडारी खुर्द में युवक ट्रेन की चपेट में आया

    2. हादसे में एक टांग कटी, अस्पताल ले जाते मौत

    3. युवक की पहचान नहीं, शव शवगृह में रखा

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के ढंडारी खुर्द इलाके की ईश्वर कॉलोनी में सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार कर रहा 30 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

    इस गंभीर हादसे में उसकी एक टांग कट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    ढंडारी रेलवे जीआरपी के एसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में उससे पूछताछ की कोशिश की गई, पर वह बोलने की स्थिति में नहीं था।

    अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के लिए पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।