Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लुधियाना : बुड्ढा नाला की समस्याओं को दूर करने के लिए चलेगा अभियान

    By Krishan KumarEdited By:
    Updated: Tue, 09 Oct 2018 06:00 AM (IST)

    साइकिल और होजियरी उद्योग के गढ़ लुधियाना के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का काम शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, जेएनएन । साइकिल और होजियरी उद्योग के गढ़ लुधियाना के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का काम शुरू हो गया है। खास यह है कि शहर की बड़ी समस्यानओं में शामिल बुड्ढा नाला अब पुराने दिनों की बात हो जाएगी। लोग जोर-शोर से इस समस्या से खुद को दूर करने के लिए कमर कस चुके हैं। लुधियाना में 'माय सिटी माय प्राइड' अभियान के तहत 17 सितंबर को फोरम का आयोजन हुआ था। 

    लुधियाना की बेहतरी के 11 समाधान
    1. बुड्ढा नाला समस्या का हल निकालने के लिए अभियान चला जाएगा। (संरक्षक - सांसद रवनीत सिंह बिट्टू)
    2. हार्वेस्टिंग सिस्टम से शहर में जल संचयन किया जाएगा। (संरक्षक - मेयर बलकार सिंह संधू)
    3.कचरा के मैनेजमेंट के लिए विशेष योजना तैयारी की गई है। (संरक्षक- मेयर बलकार सिंह)
    4. शहर को आवारा पशुओं से मुक्त किया जाएगा। (संरक्षक- मेयर बलकार सिंह)
    5. सार्वजनिक इमारतों की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग्स बनाई जाएंगी। (संरक्षक- जिला प्रशासन)
    6.युवाओं की स्किल डेवलप करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। (संरक्षक- संभव फाउंडेशन)
    7. शहर में सीएनजी पंप खोले जाएंगे। (संरक्षक- सांसद रवनीत सिंह बिट्टू)
    8. बस अड्डे को शहर के बाहर शिफ्ट किया जाएगा। (संरक्षक- विधायक कुलदीप सिंह वैद्य)
    9. सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। (संरक्षक- विधायक सुरिंदर डावर)
    10. अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी। (संरक्षक -विधायक सुरिंदर डावर)
    11. एयरपोर्ट बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। (संरक्षक- पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल)