Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समोसा लेने गई थी 14 वर्षीय नाबालिग, सुनसान जगह ले जाकर अशरफ ने किया दुष्कर्म; पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 01:04 PM (IST)

    पंजाब (Punjab Crime) के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां समोसा लेने गई 14 साल की किशोरी के साथ उसके जानकार ने दुष्कर्म किया है। आर ...और पढ़ें

    जालंधर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतिकात्मक तस्वीर
    जालंधर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतिकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. लुधियाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
    2. समोसा लेने गई थी 14 वर्षीय पीड़िता
    3. पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में दुष्कर्म का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां समोसे लेने बाजार गई किशोरी के साथ उसके परिवार के जानकार ने दुष्कर्म किया है। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि जगदीशपुरा के रहने वाले अशरफ बेग ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी अशरफ बेग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव केसरपुर का रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें- मौसा ही निकला हैवान! सगी भांजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, इंस्टाग्राम पर भेजे थे अश्लील मैसेज

    ताजपुर रोड निवासी महिला ने बताया कि गत नौ जनवरी को उसकी 14 वर्षीय बेटी समोसे लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपित उसे बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपित उनका जानकार था। इस मामले को लेकर एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अधेड़ उम्र के शख्स ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

    वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो पंजाब के तरनतारन जिले के खडूर साहिब में अधेड़ उम्र के शख्स ने अपनी भतीजी के 13 वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया है। दरअसल, खडूर साहिब के मंड क्षेत्र में जस्सा सिंह नाम के एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपनी भतीजी के साथ सरकारी स्कूल में पढ़ती उसकी 13 वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया है।

    खबरें और भी

    थाना चोहला साहिब में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी जस्सा सिंह की पत्नी का देहांत हो चुका है। उसकी भतीजी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। भतीजी को मिलने उसकी सहेगी दोपहर एक बजे आई। सहेली के बजाय आरोपित ने गेट खोलकर कहा कि तुम कमरे में बैठो। बच्ची ने कहा कि वह आपकी भतीजी से मिलने आई है।

    इस पर आरोपित ने उसे कमरे में बंद करके जान से मारने की धमकियां दीं और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम चार बजे तक जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो स्वजन उसकी सहेली के घर पहुंचे। इतने में आरोपित फरार हो गया। थाना चोहला साहिब में तैनात सब इंस्पेक्टर किरनपाल कौर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- ट्रक में खींचा... फिर तीनों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने बताई आपबीती, मेडिकल कराया तो हो गया दूध का दूध पानी का पानी