विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi Cabinet 3.0: पंजाब से रवनीत बिट्टू को मिली मोदी सरकार में खास जिम्मेदारी, लुधियाना सीट से मिली थी करारी शिकस्त

Updated: Mon, 10 Jun 2024 07:54 PM (IST)

Modi Cabinet 3.0 पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू चुनाव हार गए थे। मगर मोदी कैबिनेट में वह जगह बना पाने में कामयाब हो गए ह ...और पढ़ें

लुधियाना सीट से भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को मिली मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी
लुधियाना सीट से भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को मिली मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। कांग्रेस से भाजपा में आए रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। रवनीत पंजाब की लुधियाना सीट से चुनाव लड़े थे। मगर कामयाबी हासिल नहीं लगी। बिट्टू कांग्रेस की ओर से दो बार सांसद रहे।

मोदी कैबिनेट में जगह बना पाने में कामयाब हुए बिट्टू

इस बार उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा मगर उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। बावजूद इसके उन्हें मंत्री पद दिया गया है। मोदी सरकार की 3.0 सरकार में रवनीत बिट्टू पंजाब से मंत्री पद हासिल करने वाले एकमात्र नेता हैं। 

बता दें कि लुधियाना सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िग इस सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं बिट्टू पंजाब के चर्चित नेताओं में शुमार हैं। वह पूर्व मख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बेअंत सिंह की मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए सन् 1995 में हत्या कर दी गई थी।

इन चार लोकसभा प्रत्याशियों से था मुकाबला

लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के रवनीत बिट्टू का मुकाबला आम आदमी पार्टी के अशोक पराशर, शिरोमणि अकाली दल के नेता रंजीत ढल्लों और कांग्रेस नेता राजा वड़िंग से था। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने इस सीट पर जीत हासिल की।

सीएम की इच्छा जता चुके हैं बिट्टू

बिट्टू कहते हैं कि दो साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। वह पंजाब की आप सरकार से नाखुश हैं। वह कहते हैं कि आम आदमी पार्टी जो काम कर रही है वह सभी जानते हैं। बिट्टू ने मुख्यमंत्री बनने क चाह रखते हुए कहा था कि अगर उन्हें सीएम बनने का अवसर मिले तो वह जरूर बनेंगे।

बिट्टू के समर्थकों में भारी उत्‍साह

बिट्टू को राज्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बाद से ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। रवनीत सिंह बिट्टू भले ही लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव हार गए, लेकिन इसके बावजूद नए मंत्रिमंडल में उनको शामिल किया जा रहा है। अब उन्हें अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।