विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: पंजाब में दो दिन मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज चमक और ओलावृष्टि की आशंका; धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Published: Fri, 03 Apr 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कुछ ...और पढ़ें

पंजाब में शुक्रवार-शनिवार के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट। AI-जनरेटेड फोटो

पंजाब में शुक्रवार-शनिवार के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट। AI-जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. पंजाब में शुक्रवार-शनिवार के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट

  2. कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि संभव

  3. 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में शुक्रवार और शनिवार दो दिन मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं और कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इससे पहले गुरुवार को विभिन्न जिलों में तेज धूप निकली। पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जिला रूपनगर और फाजिल्का का तापमान क्रमशः 35.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मोहाली का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जोकि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार, पंजाब भर में 3 और 4 अप्रैल को मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुछ हिस्सों में गरज चमक कर छींटे पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। कुछ जगहों पर 50-60 किमी तेज गति के साथ धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।