Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather News: पंजाब में झमाझम बरसेंगे बदरा, दो दिन तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 07:48 AM (GMT+05:30)

    Punjab Weather News पंजाब में मानसून मेहरबान है। अगले दो दिन तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बारिश के बाद धूप निकलने से उमस और ग ...और पढ़ें

    पंजाब में दो दिन तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    पंजाब में दो दिन तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. बारिश के बाद धूप निकलने से कुछ जिलों में बढ़ी गर्मी
    2. लुधियाना का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather News: राज्य भर में अगले दो दिनों तक मौसम का ऑरेंज व येलो अलर्ट घोषित किया गया है जिसमें पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार विभिन्न जिलों में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं धूप निकली।

    धूप निकलने से बढ़ी उमस

    धूप निकलने के साथ गर्मी व उमस दोनों ही झेलनी पड़ी। गुरुवार देर रात कुछ जिलो में वर्षा भी हुई। जिला बठिंडा में सबसे अधिक 29.5 एमएण, पठानकोट में 11 एमएण, फिरोजपुर में 2.5 एमएम और मोगा में एक एमएम तक वर्षा हुई। शुक्रवार जिला बठिंडा का दिन का तापमान सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    भारी बारिश की संभावना

    वहीं फरीदकोट का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, जिला फिरोजपुर का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। राज्य भर में औसतन तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार शनिवार मौसम का ऑरेंज अलर्ट रहेगा जिसमें कुछ-कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा हो सकती है। वहीं रविवार मौसम का येलो अलर्ट रहेगा जिस दौरान कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट; किसानों को भी होगा फायदा

    खबरें और भी