लुधियाना में पुल पर पलटा ओवरलोड ट्रक, बोरियां नीचे गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त
लुधियाना के भारत नगर चौक पर एलिवेटेड पुल पर गेहूं से लदा एक ओवरलोड ट्रक पलट गया। नीचे गिरने से गेहूं की बोरियों ने दो कारों (स्विफ्ट और होंडा सिटी) और ...और पढ़ें
-1771134966006_m.webp)
लुधियाना में ओवरलोड ट्रक पलटने से गेहूं की बोरियां गिरीं।
HighLights
लुधियाना में ओवरलोड ट्रक पलटने से गेहूं की बोरियां गिरीं
दो कारें और एक बाइक बोरियों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त
कार सवारों को गंभीर चोटें आईं, पर जान बच गई
जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारत नगर चौक के ऊपर बने एलिवेटेड पुल पीआर ट्रक पलटने से गेहूं की बोरियां नीचे गिरने से दो कारें और दुकानें चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई। हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक ऊपर पुल से गुजर रहा एक ट्रक ओवरलोड था। अचानक ट्रक से गेहूं की बोरियां नीचे गिरने लगीं। बताया जा रहा है कि एक-एक बोरी का वजन करीब 50-50 किलोग्राम था।
इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बोरियों का भार इतना ज्यादा था कि नीचे खड़ी और गुजर रही कारों की छतें दब गईं और दरवाजे तक टूट गए। जिसमें एक कार स्विफ्ट और दूसरी होंडा सिटी कार थी, इसमें दुकान के बाहर खड़ी बाइक भी चपेट में आ गया। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।