लुधियाना में पुलिस की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन पर एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दो नशा तस्करों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल और संजय, जो मुजफ्फरपुर, बिहार के निवासी ह ...और पढ़ें
-1774606910940_m.webp)
रेलवे स्टेशन पर एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
HighLights
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दो तस्कर गिरफ्तार
आरोपियों से एक किलो अफीम बरामद की गई
अफीम अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे
संवाद सहयोगी, लुधियाना। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित 20 हजार रुपये के लालच में यह खेप अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे।
बरामद अफीम को आरोपितों ने बैग में छिपाकर रखा हुआ था, जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए।
शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से करीब एक किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें यह नशीला पदार्थ आगे सप्लाई करने के लिए दिया गया था और इसके बदले उन्हें 20 हजार रुपये मिलने थे।
सीआईए प्रभारी पलविंदर सिंह का कहना है कि आरोपित की पहचान राहुल और संजय के रूप में हुई है। आरोपित मुज्जफरपुर (बिहार) के रहने वाले हैं। दोनों अफीम की सप्लाई अमृतसर में करने जा रहा थे।