विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खन्ना में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान...सार्वजनिक स्थलों पर की जांच, यात्रियों के सामान भी खंगाले; शिवसेना नेता का सुरक्षाकर्मी गायब

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 21 Nov 2023 09:18 AM (IST)

लुधियाना के खन्ना नगर में मंगलवार की तड़के करीब 6 बजे भारी पुलिस बल ने खन्ना रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। इस औचक दौरे के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन का ...और पढ़ें

खन्ना में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
खन्ना में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

HighLights

  1. खन्ना में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
  2. खन्ना रेलवे स्टेश और सार्वजनिक स्थलों पर की जांच
  3. शिवसेना नेता का सुरक्षाकर्मी गायब

सचिन आनंद, खन्ना। Ludhiana News: लुधियाना के खन्ना नगर में मंगलवार की तड़के करीब 6 बजे भारी पुलिस बल ने खन्ना रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। इसकी अगुआई एआईजी (एडमिन) पंजाब हरप्रीत सिंह कर रहे थे। इस औचक दौरे के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान कुछ यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। डीएसपी खन्ना राजेश शर्मा, एसएचओ सिटी हेमन्त मल्होत्रा और एएचओ सिटी 2 गुरमीत सिंह भी टीम में शामिल थे।

एआईजी ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

इसके साथ ही एआईजी ने लाला सरकरू मल सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का भी मुयायना किया। उन्होंने वहां दी जारी सुरक्षा की समीक्षा की। इसके साथ ही वे दोराहा तरफ रवाना हो गए। वहां भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

खास लोगों की सुरक्षा का भी लिया जायजा

एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसके बाद खन्ना में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व खास लोगों की सुरक्षा का नही जायजा लिया। उन्होंने चेक किया कि क्या उन्हें दिए गए सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं ? वे कुछ देर के लिए सिटी थाना में भी रुके। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश में एआईजी हरप्रीत सिंह की अगुआई में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में स्मगलर गैंग का पर्दाफाश, 11.53 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद; अब तक 9 तस्कर गिरफ्तार और एक फरार

शिवसेना नेता का गायब मिला सुरक्षाकर्मी

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा चेकिंग के दौरान खन्ना के एक शिवसेना नेता का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से गायब मिला। बताते हैं कि वह बिना विभाग को बताए छुट्टी पर गया था। इस दौरान वह अपना हथियार भी जमा करवा कर नहीं गया। डीएसपी राजेश शर्मा ने स्वीकार किया कि लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच की जा रही।

यह भी पढ़ें- Punjab News: राष्ट्रीय सिख संगत के संस्थापक महासचिव चिरंजीव सिंह का निधन, मोहन भागवत ने जताया दुख