Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 12.60 करोड़ की लागत से बांटी गईं सुरक्षा किटें

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:03 PM (GMT+05:30)

    पंजाब सरकार ने बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 12.60 करोड़ रुपये की लागत से 10,500 सुरक्षा टूल किटें खरीदी हैं। ...और पढ़ें

    बिजली कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम (फोटो: जागरण)

    बिजली कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम (फोटो: जागरण)

    विजय मौर्य, लुधियाना। बिजली मेंटेनेंस के दौरान होने वाले हादसों को रोकने और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया।

    बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने सराभा नगर स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा टूल किट वितरित की। पंजाब सरकार ने राज्यभर के कर्मचारियों के लिए 12.60 करोड़ रुपये की लागत से 10,500 सुरक्षा टूल किटें खरीदी हैं।

    समारोह में पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, निदेशक (डिस्ट्रिब्यूशन) इंजीनियर इंदरपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सौंध ने कहा कि कर्मचारी हर मौसम और कठिन परिस्थितियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराते हैं।

    सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण कई कर्मचारियों की जान गई

    उन्होंने कहा कि अतीत में सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण कई कर्मचारियों की जान गई या वे गंभीर रूप से घायल हुए। वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह पहल की है।

    उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्य के दौरान सुरक्षा किट का नियमित उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भविष्य में भी कर्मचारी हितों और सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए ऐसे कदम उठाती रहेगी।

    खबरें और भी

    क्या-क्या है किट में?

    सुरक्षा टूल किट में कैनवास बैग, प्लास, स्क्रूड्राइवर सेट, स्पैनर सेट, रैचेट सेट, नियोन टेस्टर, पोल सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी हेलमेट, वोल्टेज सेंसर, रिफ्लेक्टिव जैकेट, सेफ्टी गॉगल्स, रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च और सेफ्टी दस्ताने शामिल हैं, जिससे बिजली मेंटेनेंस के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।