Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prithipal Singh Kapur Death: नहीं रहे इतिहासकार प्रोफेसर पृथीपाल सिंह कपूर, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 08:30 PM (IST)

    Prithipal Singh Kapur Death पंजाब के इतिहासकार प्रोफेसर पृथीपाल सिंह कपूर का निधन हो गया। शाम को सुनेत श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ब ...और पढ़ें

    नहीं रहे इतिहासकार प्रोफेसर पृथीपाल सिंह कपूर, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
    नहीं रहे इतिहासकार प्रोफेसर पृथीपाल सिंह कपूर, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

    लुधियाना, जागरण संवाददाता। Prithipal Singh Kapur Death: इतिहासकार एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो. वाइस चांसलर प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर का वीरवार दोपहर निधन हो गया। वह 90 साल के थे। शाम को सुनेत श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    हृदय से संबंधित बीमारियों से थे ग्रस्‍त

    बता दें कि पृथीपाल सिंह कपूर सिंह कपूर को हृदय से संबंधित बीमारियां थी। वीरवार उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। दो सप्ताह पहले भी स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। पंजाबी लोक विरासत अकादमी के चेयरमैन प्रो. गुरभजन गिल ने पृथीपाल सिंह कपूर के निधन पर दुख व्यक्त करते कहा है कि उनकी मौत से पंजाब इतिहास के टकसाली ज्ञाता से अलग हो गया है।

    प्रमुख संस्थाओं के भी जीवन सदस्य रहे

    जस्सा सिंह रामगढ़िया और मास्टर तारा सिंह की जीवनी के अलावा उन्होंने सिख इतिहास और अकाली राजनीति बारे में भी मूल्यवान किताबें लिखी। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सिख एनसाइकलोपीडिया के भी मुख्य संपादक के तौर पर कार्यशील रहे। पंजाबी साहित्य अकादमी के अलावा कई अन्य प्रमुख संस्थाओं के भी जीवन सदस्य रहे। शिक्षा जगत से जुड़े सदस्यों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

    सीएम मान ने भी किया दुख प्रकट

    पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी पृथीपाल सिंह कपूर के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि पृथीपाल सिंह कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस पीड़ा से उभरने की शक्ति दें।

    खबरें और भी