Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Gandhi in Punjab: पंजाब पहुंची प्रियंका गांधी, न्‍याय संकल्‍प रैली में बोलीं- केंद्र सरकार ने किसानों को दिया धोखा

    Updated: Sun, 26 May 2024 01:34 PM (IST)

    Priyanka Gandhi in Punjab अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों में चुनावी रैलियों में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। कांग्रेस की महा ...और पढ़ें

    पंजाब में प्रियंका गांधी की न्‍याय संकल्‍प रैली
    पंजाब में प्रियंका गांधी की न्‍याय संकल्‍प रैली

    HighLights

    1. फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह के लिए मांगेंगी वोट
    2. शनिवार को राहुल गांधी ने अमृतसर में किया था प्रचार

    डिजिटल डेस्‍क, लुधियाना। Priyanka Gandhi in Punjab: पंजाब में एक जून को मतदान होने जा रहे हैं। राजनीतिक दलों में चुनावी रैलियों में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं।

    प्रियंका खन्ना की रहौण मंडी में चुनावी प्रचार को धार देने पंजाब पहुंची हैं। वह कांग्रेस के श्री फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह के पक्ष जनता को संबोधित किया। रहौण मंडी में रैली के लिए शानदार पंडाल बनाया गया है।

    केंद्र सरकार ने किसानोंं को दिया धोखा: प्रियंका गांधी  

    प्रियंका गांधी ने फतेह बुलाकर सतश्री अकाल के साथ भाषण शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि ये शहीदों की धरती है मैं शहीद की बेटी पोती हूं। पंजाब किसानों की धरती है। किसानों के आदर की परंपरा है, किसान हमारे अन्नदाता है बॉर्डर पर खड़ा जवान भी किसान का बेटा है।

    सभी पार्टियां किसानों का आदर करती है, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। एमएसपी नहीं दी, काले कानून लाए गए। किसानों ने इसका विरोध किया। प्रियंका गांधी ने खन्ना की फीड इंडस्ट्री और मंडी गोबिंदगढ़ की लोहा इंडस्ट्री के पलायन की बात की, केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

    पटियाला में भी प्रियंका की रैली को नारी न्याय सम्मेलन का नाम

    वहीं पटियाला में आज होने वाली प्रियंका गांधी की रैली को नारी न्याय सम्मेलन का नाम दिया गया है। कांग्रेस लीडरशिप का कहना है कि कांग्रेस से दोबारा जारी न्याय पत्र में महिलाओं के लिए हर नौकरी में 50 फीसदी हिस्सेदारी और जरूरतमंद महिलाओं के लिए ₹100000 सालाना वित्तीय सहायता की गारंटी शामिल की गई है। पटियाला की यह रैली पूर्ण रूप से महिलाओं पर केंद्रित है

    खबरें और भी

    राहुल गांधी भी शनिवार को किया था पंजाब दौरा

    इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पंजाब में दौरे पर आए थे। राहुल ने अमृतसर में कांग्रेस उम्‍मीदवार गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली की। साथ ही राहुल ने जनसभा को भी संबोधित किया था। इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा था।

    यह भी पढ़ें: Rajnath Singh in Punjab: रक्षा मंत्री का पंजाब दौरा, बीजेपी उम्‍मीदवार गेजा राम के पक्ष में भरेंगे चुनावी हुंकार