पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मी आज से तीन दिन हड़ताल पर, अपनी मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन; सरकारी बसें होंगी प्रभावित
पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3 से 5 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे सरकारी बस सेवाएं प्रभावित होंगी। कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों क ...और पढ़ें

पंजाब में प्रभावित होंगी सरकारी बसें। फाइल फोटो
HighLights
पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल।
3 से 5 अगस्त तक सरकारी बसें नहीं चलेंगी।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मुख्य मांग।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर तीन से पांच अगस्त तक हड़ताल का एलान किया है। इस दौरान सरकारी बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विशेष कर निश्शुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को अन्य बसों में पैसे देकर सफर करना पड़ेगा। यूनियन के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने के वादे किए थे, लेकिन चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया।
सरकार के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। यूनियन का आरोप है कि विभाग की बसों को खड़ा कर निजी किलोमीटर स्कीम की बसों को चलाया जा रहा है, जिससे सरकारी विभाग को नुकसान और निजी आपरेटरों को फायदा हो रहा है।
अभी तक नहीं निकला कोई ठोस समाधान
डिपो प्रधान जतिंदर सिंह सोनी ने कहा कि आउटसोर्स भर्ती और टाइम टेबल में कथित अनियमितताओं पर भी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। पीआरटीसी के प्रदेश नेता गुरबाज सिंह ने कहा कि 24 जून की बैठक में मांगों पर 10 दिन में ड्राफ्ट तैयार करने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
खबरें और भी
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि हड़ताल के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं या कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।