विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Lotus काे लेकर पंजाब में घमासान, अश्वनी शर्मा बाेले-आप विधायकों को करोड़ों में खरीदने के आराेप निराधार

By Vipin KumarEdited By:
Updated: Wed, 14 Sep 2022 12:40 PM (IST)

Punjab Politics आप्रेशन लाेटस काे लेकर आप और भाजपा में घमासान मच गया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने आप विधायकों को करोड़ों में खरीदने के लगाए जा रहे आरोपों काे निराधार बताया।

Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पत्रकाराें से बातचीत करते हुए। (जागरण)
Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पत्रकाराें से बातचीत करते हुए। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को भाजपा से नहीं, केजरीवाल से खतरा है। केजरीवाल की नीतियों के कारण ही आज उनकी पार्टी में ही आपसी घमासान मचा हुआ है। लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि केजरीवाल की नजर पंजाब की सत्ता पर है। पंजाबियों के दबाव के कारण भगवंत मान को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करना उनकी मजबूरी थी।

अब मुख्यमंत्री मान नहीं, बल्कि राघव चड्ढा सरकार चल रहे हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा भाजपा पर आप विधायकों को करोड़ों में खरीदने के लगाए जा रहे आरोपों पर शर्मा ने कहा कि चीमा का बयान बेबुनियाद, तथ्यहीन और झूठ पर आधारित है। उन्होंने चीमा से कहा कि उनके पास तो प्रचंड बहुमत है, खतरा भाजपा से नहीं पार्टी के अंदर ही पैदा हो रही बगावत से है। चीमा साहिब भाजपा पर आरोप लगाने से अच्छा अपना घर संभाले। शर्मा ने कहा कि आप इस तरह के झूठे बयान से जनता को 1-2 दिन भटका सकते हैं, लेकिन यह हमेशा के लिए नहीं हो सकता।

कांग्रेस हर जगह हाे रही कमजाेर

कांग्रेस ने आप और भाजपा को ए तथा बी टीम बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले तो कांग्रेस बताए कि वह मजबूत कहां है? वह तो हर जगह से कमजोर ही होती जा रही है। कांग्रेसी गलतफहमी न पालें। रही बात भाजपा और आप के मिलने की तो कांग्रेस को खत्म करने के लिए राहुल गांधी ही काफी है। उसके लिए भाजपा और आप को मिलने की जरूरत नहीं है।

एक्साइज पालिसी पर दिल्ली की तपिश पंजाब में पहुंची

अश्वनी शर्मा ने कहा कि एक्साइज पालिसी पर दिल्ली की तपिश पंजाब में भी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिन लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए एक्साइज पालिसी लाई गई थी, उसकी जांच शुरू होने पर वापस लिया गया। अब वही एक्साइज पालिसी पंजाब में लाकर उन्हें ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पंजाब में भी इसका विरोध किया जाएगा। रेत के अवैध खनन के मामले पर शर्मा ने कहा कि सरकार ने खनन ही बंद करवा दिया। इससे कंस्ट्रक्शन काम रुके पड़े हैं। लोग महंगी रेत खरीदने को मजबूर है। सरकार को खनन बंद करवाने की बजाए उसे सुचारू रूप से चलाना चाहिए था।

आशु के गलत कामों का किया विरोध

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ खूब हल्ला मचाया था, लेकिन जब वह गिरफ्तार हो चुके हैं तो भाजपा ने भी चुप्पी साध ली है। इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने सबसे पहले आशु के गलत कामों का विरोध किया। उस समय हमारी बात को राजनीतिक स्टंट कहा जाता था, अब सच्चाई सामने आ ही गई। जहां तक भाजपा की चुप्पी की बात है, अब मामला अदालत में है और उस पर अब टिप्पणी करना गलत होगा। अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।