विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन'; ढिल्लों का बड़ा ऐलान

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:24 AM (IST)

भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, किसी से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी का मुख्य एजेंडा पंजाब को नशा और गैंगस्टरवाद से मुक्त करना है।

ढिल्लों ने कहा पंजाब में बनेगी डबल इंजन सरकार।

ढिल्लों ने कहा पंजाब में बनेगी डबल इंजन सरकार।

HighLights

  1. भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

  2. नशा और गैंगस्टरवाद से मुक्ति पार्टी का मुख्य एजेंडा

  3. पंजाब में डबल इंजन सरकार बनाने का दावा किया ढिल्लों ने

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी।

रविवार को लुधियाना के एमबीडी माल में आयोजित 'जागरण फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करने पहुंचे ढिल्लों ने दावा किया कि इस बार पंजाब में भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनेगी।

पार्टी का मुख्य लक्ष्य पंजाब को नशे, गैंग्सटरवाद व भ्रष्टाचार से मुक्त करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना है। आज पंजाब का हर वर्ग परेशान है और लोग सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं।

नशा विरोधी यात्रा में तय किया 3,970 किमी का सफर

ढिल्लों ने बताया कि भाजपा द्वारा नशे के खिलाफ निकाली गई यात्रा के दौरान करीब 3,970 किलोमीटर का सफर तय कर गांवों और शहरों में लोगों से सीधा संपर्क किया गया।

इस दौरान नशे के कारण अपने बेटों को खोने वाली माताओं और परिवारों का दर्द करीब से देखने को मिला, जिससे साफ है कि लोग इस समस्या से बेहद चिंतित हैं। 'आप' सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले नशा खत्म करने के बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली।

ढिल्लों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2029 तक पूरे देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा है, जिस पर भाजपा गंभीरता से काम कर रही है।

Untitled design (19)

पंजाब को दो 'सी' (चिट्टा और कनाडा) ने किया बर्बाद

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को दो 'सी' ने बर्बाद कर दिया है- पहला 'चिट्टा' (नशा) और दूसरा 'कनाडा' (पलायन)। नशे ने जहां युवा पीढ़ी को खत्म किया, वहीं रोजगार न मिलने से पढ़े-लिखे युवा बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह को लेकर ढिल्लों ने कहा कि वे उनका सम्मान करते हैं और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हैं। हालांकि, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान कोई नई बात नहीं है और उन्हें पहले एकजुट होने की जरूरत है।