यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल से भी ठंडा पंजाब: कई जिलों में लुढ़का पारा, घनी धुंध और बारिश का अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट
Punjab Weather Update Today पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि पंजाब के कई जिलों में हिमाचल से अधिक ठंड पड़ रही है। वहीं 22 ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल से भी ठंडा पंजाब, कई जिलों में लुढ़का पारा
- पंजाब में घनी धुंध और बारिश का अलर्ट जारी
- हवा चलने से और बढ़ी ठिठुरन
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update Today: पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि पंजाब के कई जिलों में हिमाचल से अधिक ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सबसे ठंडा ( Punjab Winter Weather) फतेहगढ़ साहिब रहा। जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तामपान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में शिमला से ज्यादा ठंड
वहीं लुधियाना व गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, मोगा व पटियाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस व धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में स्पष्ट है कि पंजाब के इलाकों में हिमाचल से कहीं अधिक ठंडे हैं।
अगले चार दिन तक पंजाब में छाएगी घनी धुंध
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से लेकर अगले चार दिनों तक पंजाब में घनी धुंध पड़ सकती है।
(1).jpg)
बहुत सी जगहों पर कोहरा (Fog Alert in Punjab) भी पड़ेगा। जिससे आलुओं की फसल को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंच सकता है। वहीं 22 दिसंबर की शाम से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसके प्रभाव की वजह से कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा (Rain alert in Punjab) हो सकती है।
हवा चलने से और बढ़ी ठिठुरन
वहीं, अमृतसर में मंगलवार रात को धुंध पड़ने के कारण बुधवार को भी पूरा दिन इसका असर देखने को मिला। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन भी महसूस होती रही।
खबरें और भी
सुबह के समय और रात के समय गहरी धुंध भी पड़ रही है और मात्र थोड़ी दूरी तक ही दिखाई देना मुश्किल हो रहा है। एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस
इसी तरह न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बुधवार सुबह 8.30 बजे तक कोहरा रहने के कारण 200 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई, जोकि मंगलवार को 500 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई थी।