यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Crime: शर्मनाक! लुधियाना में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, शव बेड में छिपाकर फरार हो गया हैवान
Punjab Crime आजाद नगर में रहने वाला सोनू अपने पड़ोस की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया। बताया जाता है कि इस दौरान बच्ची का भाई उसे बुलाने ग ...और पढ़ें

HighLights
- लुधियाना के आजाद नगर इलाके में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
- पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के आजाद नगर इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपित शव बेड में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी
आजाद नगर में रहने वाला सोनू अपने पड़ोस की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया। बताया जाता है कि इस दौरान बच्ची का भाई उसे बुलाने गया तो आरोपित ने कहा कि वह खेल रही है, उसे खेलने दो। देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे खोजने लगे। पड़ोसी सोनू के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। फोन करने पर उसका फोन भी बंद आ रहा था।
आरोपी की तलाश जारी
लोगों ने आरोपित के भाई को फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का ताला तोड़ा और कमरे में जांच की तो बेड के बक्से में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।