Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के फरीदकोट में 47 डिग्री पार पहुंचा तापमान, अगले सात दिनों तक चलेगी हीटवेव; एडवाइजरी जारी

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:30 AM (IST)

    पंजाब में भीषण लू का प्रकोप शुरू हो गया है, फरीदकोट में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ...और पढ़ें

    पंजाब के फरीदकोट में 47 डिग्री पार पहुंचा तापमान (एजेंसी फोटो)

    पंजाब के फरीदकोट में 47 डिग्री पार पहुंचा तापमान (एजेंसी फोटो)


    HighLights

    1. फरीदकोट में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    2. पंजाब में अगले सात दिनों तक लू जारी रहने की संभावना

    3. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने को कहा

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में लू के साथ भीषण गर्मी शुरू हो गई है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत किंगरा के अनुसार पंजाब में लू शुरू हो गई है।

    मंगलवार को पंजाब के बठिंडा, पटियाला, लुधियाना व फरीदकोट में दिन में लू जैसी स्थिति रही। वहीं कई जिलों में रात भी काफी गर्म रही। फरीदकोट पंजाब में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

    WhatsApp Image 2026-05-19 at 19.24.50

    न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीजन में पहली बार दिन व रात का तापमान इतना ऊपर आया है। दूसरी तरफ बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तामपान यहां 28.3 रहा, यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। उधर पटियाला में 45.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 44.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 43.9 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर व गुरदासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, पठानकेाट में 42.5 डिग्री सेल्सियस व होशियारपुर में 41. डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    इन जिलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। जबकि यहां रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा। लुधियाना में 28.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

    पटियाला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि पठानकोट, फाजिल्का में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व अमृतसर में 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई तक मौसम पूरी तरह शुरूक रहने की संभावना है।

    पंजाब में और बिगड़ेंगे हालात

    पंजाब में लू से अति लू (हीट वेव से सीवियर हीट वेव) की स्थिति बनी रह सकती है।अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

    खबरें और भी

    इसे लेकर ओरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है, खासकर, दोपहर 12 से शाम चार बजे के दौरान।बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। क्योंकि गर्म हवाओं के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।